Saturday, 3 September 2011

Laughter express


पप्पू की पत्नी


पप्पू की पत्नी: तुम पहले जितना प्यार नहीं करते हो, शादी से पहले तो पड़ोस की छत से कूदकर मिलने आते थे.
पप्पू: हां, अब सोचता हूं कि उसी छत से कूद जाऊं.


****************


chefपानी अटक गया


पप्पू एक बारात में गया, वहां उसे बार-बार पानी परोस दिया जाता था.
बेचारा परेशान होकर चिल्लाया: गले में पानी फंस गया है थोड़ा “रसगुल्ला” दो.


****************
पत्नी को मारने का आसान तरीका


बैंक लूटने के बाद डाकू: तूने मुझे देखा.
क्लर्क: हां.
डाकू ने क्लर्क को मार कर पप्पू से पूछा: तुमने कुछ देखा?
पप्पू: नहीं, पर मेरी पत्नी ने देखा है.


****************
funnyanimal70गणेश जी की किडनैपिंग
बच्चा शिवजी से : हे भगवान मुझे कल साइकिल दिला दो.
लेकिन अगले दिन उसे साइकिल नहीं मिली. दूसरे दिन बच्चा मंदिर आया और वहां पड़ी गणेश की मूर्ति चुरा कर ले गया साथ ही एक लेटर छोड़ गया जिस पर लिखा था, “बच्चा चाहिए तो साइकिल लेकर मंदिर के पीछे आ जाओ.”


****************


अकबर गे था !
टीचर: अकबर कौन था?
पप्पू: सर अकबर ‘गे’ थी.
टीचर: क्यूं?
पप्पू: सर हम सबने हीर-रांझा, लैला-मजनू, सोनी-महिवाल के बारे में सुना है लेकिन अकबर के बारे मे हमेशा अकबर-बीरबल सुना है.


****************
औरतों की बकबक


दो औरतें आम के पेड़ के नीचे आपस में बात कर रही थीं. काफी देर बात करने के बाद एक आम अचानक टूट कर गिर गया.
पहली औरत: ये आम कैसे गिरा?
दूसरी औरत जैसे ही बोलने वाली थी वैसे ही आम हाथ जोड़कर बोला: पक गया हूं मैं तुम दोनों की बातें सुनकर.


****************


मरीजों को बेहोश करने का राज


मुन्ना: ये सर्किट, ये डॉक्टर लोग मरीज को ऑपरेशन करने के समय बेहोश क्यूं कर देते हैं?
सर्किट: बहुत सिंपल है, अगर मरीज ऑपरेशन सीख लेगा तो डॉक्टर लोगों की तो वाट लग जाएगी ना भाई.
जानवरों के डॉक्टर से इलाज



बीमार संतासंतानी से बोला: अब की मुझे जानवरों के डॉक्टर के पास ही ले जाना, उसी के इलाज से फर्क पड़ पाएगा.

संतानी: क्यों जी ऐसा क्यों कह रहे हो?

संता: सुबह मुर्गे की तरह उठ जाता हूं, दिन भर घोड़े की तरह यहां वहां भागदौड़ करता हूं, दफ्तर में लोग गधे की तरह जोतते हैं, शाम को लौट कर परेशानहाल तुम सब पर कुत्ते की तरह भौंकता हूं और रात गए एक भैंस के साथ सो जाता हूं – ऐसे आदमी का इलाज जानवरों का डॉक्टर  ही कर सकता है.



**********************************



Funny gif ब्रीफकेस में पढ़ाई



एक लड़का देर रात, पीकर घर लौटा. बाप से बचने के चक्कर में अपने कमरे में गया और एक मोटी सी किताब चेहरे पर खोलकर उसमें डूब गया.

तभी उसके पिता जी कमरे में आए और बोले – क्यों, आज फिर पीकर आया है?

लड़का – नहीं तो, पिताजी.

पिता: नहीं तो…कम्बख्त ये ब्रीफकेस मुंह पर खोलकर क्या बड़बड़ किए जा रहा है.



**********************************



husband-wife-fightingपत्नी का डर



पति: तुम ऐसी वाहियात बातें बोलकर मेरे अन्दर के पशु को मत जगाओ.
पत्नि: जाग जाने दो जी तुम्हारे अन्दर के पशु को, मैं चूहों से बिल्कुल नहीं डरती.




**********************************



गरीबी की वजह



संता: मम्मी मैं अब समझ गया बहुत ही गरीब लोग कैसे होते हैं?
मम्मी:
 क्यों? कैसे होते हैं गरीब लोग?
संता: 
कल सीमा ने पचास पैसे क्या निगल लिए उसके मम्मी-पापा तो हैरान परेशान होकर इधर-उधर भागने लगे. 50 पैसे के लिए उसे जल्दी से मोटरसाइकिल पर बैठा कर डॉक्‍टर के पास ले गए.


**********************************



प्रेमी-प्रेमिका की नोक-झोंक



एक रेलवे स्टेशन पर प्रेमी-प्रेमिका को मना रहा था, वो अंत में बोला: अगर तुमने मुझसे शादी करना नामंजूर किया तो मैं आने वाली गाड़ी से कटकर मर जाऊंगा !

प्रेमिका: मुझे सोचने दो जल्दी क्या है गाड़ी तो हर आधे घंटे में आती है.

खानदानी गुण्डागर्दी – (Jokes in Hindi )


बेटा: “पापा जैसे आप मुझे मारते हो क्या आपके पापा भी आपको वैसे ही मारते थे?”


बाप: “बिलकुल मारते थे”


बेटा: “और दादा जी के पापा भी दादाजी को ऐसे ही मारते थे ?”


बाप: “बिलकुल ऐसे ही मारते होंगे”


बेटा: “तो फिर ये खानदानी गुंडागर्दी कब ख़त्म होगी?”

***************************
hindi jokesशराब से नफरत – (Santa Banta Jokes In Hindi)


संता: लड़कियां शराब से इतनी नफरत क्यों करती हैं?


बंता: क्योंकि शराब पीने के बाद उनके चूहे जैसे पति शेर जैसा बर्ताव करने लगते हैं.


***************************





***************************


लड़की का अमर प्रेम


लड़की: क्या तुम मुझसे प्रेम करते हो?


प्रेमी: इसमें क्या संदेह है.


लड़की: तो क्या तुम मेरे लिए मर भी सकते हो?


प्रेमी: नहीं प्रिये मेरा अमर प्रेम है.


***************************


Funny jokes in hindiमस्ती जबरदस्त – हिन्दी चुटकुले


ज्योतिषी (एक युवक से)- तुम्हारे भाग्य में सात लड़कियां लिखी हैं.


युवक – खुशी से उछलकर बोला- अरे वाह…


फिर तो बहुत मजा आएगा.


ज्योतिषी- ज्यादा खुश मत हो.


उसमें एक बीवी और छ: तुम्हारी बेटियां होंगी.


***************************


पति – पत्नी जोक्स (Pati Patni Jokes in Hindi)


पति (पत्नी से) – अरे, सुनती हो, डाक्टरों का कहना है कि अधिक बोलने से उम्र काफी कम हो जाती है.


पत्नी (मुस्कुराकर) – अब तो तुमको विश्वास हो गया ना कि मेरी उम्र पैंतालीस से घटकर पच्चीस कैसे हो गयी.

संता का प्रश्न पत्र
संता ने प्रश्न पत्र बनाया जिसे देखकर ही बच्चे बेहोश हो गए.
प्रश्न पत्र के सवाल कुछ ऐसे थे:
1.  भारत किस देश में है?
2. 15 अगस्त को क्या तारीख होती है?
3. ग्रीन कलर किस रंग का होता है?
4. टमाटर को हिंदी में क्या कहते हैं?
5. मुमताज की कब्र में किसे दफन किया गया है?


************************


Mba_88185820643473257234_Smallएम.बी.ए का मतलब
पापा: बेटी 12वीं के बाद क्या करोगी?
बेटी: एम.बी.ए.
पापा: वाह बेटी बहुत खूब.
बेटी: पापा एम.बी.ए मतलब मियां की बाहों में आराम.


************************


एक विदेशी आदमी एक इंडियन से बोला : इंडिया गरीब देश है.
इंडियन: कुत्ते जितना ऑइल तुम लोग साल भर में खाते हो , उतना तो हम एक शनिवार को शनिदेव को चढ़ा देते हैं.


************************


संता :एक बात हमेशा याद रखना. दुनिया में कुछ मिले या न मिले, दो चीजें हक से लेनी चाहिए.
बंता: क्या
संता: एक समोसे के साथ एक्स्ट्रा चटनी और दूसरा गोलगप्पे के बाद पानी.


************************


funny-58-hunt-colorचूहा हाथी के पास गया और बोला- हाथी दादा, क्या आप मुझे अपनी लुंगी दो दिन के लिए हमें दे दोगे?
हाथी बोला- तुम उसका क्या करोगे?
चूहा बोला- मेरे बेटे शादी की है. उसमें टेंट लगाना है.


************************


होटल में पप्पू और गप्पू बात कर रहे थे.
पप्पू: 112 नंबर कमरे में रहने वाले साहब कल रात बुरी तरह जख्मी हो गए.
गप्पू: क्यों? क्या हुआ?
पप्पू: होना क्या था, रात खूब पीकर उन्होंने स्वीमिंग पूल में छलांग लगा दी.
गप्पू: क्या पूल में पानी नहीं था?
पप्पू: नहीं, जहां छलांग लगाई, वहां स्वीमिंग पूल नहीं था.
संता सिंह की शायरी- आम जनता के लिए

आज मौसम मस्ताना है इसलिए संता जी शायरी करने के मूड में हैं, तो गौर फरमाइए.
मोहब्बत दिलों को आवारा बना देती है,
गर्दिश में रहने वालों को सितारा बना देती है,
ये अपनी हद में रहे तो ठीक है,
वरना किसी को मम्मी और किसी को पापा बना देती है.

***************

Types of Girls (Santa Banta Jokes): लड़कियों के प्रकार

संता : यार बंता लड़कियां कितने तरह की होती हैं?
बंता : यार संता लड़कियां दो तरह की होती हैं. एक जो बोरिंग होती हैं यानि जो धूप में भी छतरी लेकर जाती हैं और दूसरी वह जो मजेदार होती हैं यानि जो बारिश के दिन जानबूझ कर छाता घर पर भूल जाती हैं.

***************

funnyएक दुख भरी शायरी

एक दुखी प्रेमिका ने अपने प्रेमी के लिए एक शायरी लिखी है, जरा ध्यान से सुनिए:
फूलों का राजा,
बहारों का शहजादा,
दिल तोड़ कर चला गया,
कुत्ता कमीना हरामजादा.

***************

Santa’s Shayari: संता की शायरी

संता: अरे बंता तुम रो क्यूं रहे हो?
बंता: यार क्या कहूं यह दुनिया बड़ी जालिम है.
संता: पर हुआ क्या.
बंता: स्टूडेंट के दर्द को यूनिवर्सिटी वाले क्या जानें,
कॉलेज के रिवाजों को घरवालें क्या जानें,
होती है कितनी तकलीफ एक लड़की को पटाने में,
यह दरवाजे पर बैठा उसका बाप क्या जानें.
***************

dancingSanta’s Answer : संता का जवाब
टीचर ने संता से एक साथ 3 सवाल पूछे कि तुम्हारा घर यहां से कितनी दूर है, तुम्हारी फेवरेट टीचर कौन है, मुर्गी एक दिन में कितने अंडे देती है?
संता ने भी तीनों सवाल का जवाब एक ही उत्तर में दे दिया : यहां से दो किलोमीटर की दूरी पर, इंग्लिश वाली मैडम, हर रोज एक अंडा देती है. (अब इस वाक्य को बिना कॉमा के पढ़ें)

***************

Santa and Science Teacher: संता का साइंस

साइंस टीचर: कंकाल किसे कहते हैं?
संता: सर कंकाल उस आदमी को कहते हैं जिसने डाइटिंग शुरु तो की पर बेचारा खत्म करना भूल गया
लड़के और लड़की में अंतर

लड़के और लड़की में अंतर
संता
 : बता लड़की और लड़के में क्या अंतर होता है?
बंता
 : देख लड़की अपनी सारी उम्मीदें एक लड़के से रखती है, और लड़के सारी लड़कियों से एक ही उम्मीद रखते हैं.

****************************

imagesसवाल
 भी तो एक

संता (बंता से): 
यार उदास क्यूं है, आज तो सर ने रिजल्ट दिखा दिया?
बंता: हां वो तो ठीक है पर पता है एंसर शीट देखने में सबसे ज्यादा दर्द कब होता है?
बंता: कब?
संता: जब टीचर बोलता है कि तुम्हारा और तुम्हारे आगे वाले का जवाब एक है. तब दिल से आवाज आती है, “तो साले सवाल भी तो एक ही था.”

****************************
मकान मालिक का घर

संता: यार उठ भूकंप आ रहा है, देख सारा घर हिल रहा है.
बंता: सो जा सो जा, घर गिरेगा तो मकान मालिक का गिरेगा, हम तो किराएदार हैं.

****************************

cartoons-animated-gif-005रेडी
 की सीख

कम्प्यूटर के टीचर ने बच्चों से पूछा: बच्चों चैटिंग किसपे करते हैं?
बच्चे: इंटरनेट पर.
शिक्षक: अरे वाह, तुम सबको कैसे पता?
बच्चे: सर गाना नहीं सुना क्या आपने “एक तुझसे चैटिंग करने के खातिर इंटरनेट लगवाया रे……ढिंक चिका ढिंक चिका…”

****************************

संता
 की शायरी

अर्ज है: वो गोरी है उसकी जुल्फें काली, वो परी है या परियों की रानी, उसकी हर बात है निराली, पर क्या करें यार वो लड़की है किसी और की घरवाली.

Copy By Jagran Josh.Com