संता सिंह की शायरी- आम जनता के लिए
आज मौसम मस्ताना है इसलिए संता जी शायरी करने के मूड में हैं, तो गौर फरमाइए.
मोहब्बत दिलों को आवारा बना देती है,
गर्दिश में रहने वालों को सितारा बना देती है,
ये अपनी हद में रहे तो ठीक है,
वरना किसी को मम्मी और किसी को पापा बना देती है.
***************
Types of Girls (Santa Banta Jokes): लड़कियों के प्रकार
संता : यार बंता लड़कियां कितने तरह की होती हैं?
बंता : यार संता लड़कियां दो तरह की होती हैं. एक जो बोरिंग होती हैं यानि जो धूप में भी छतरी लेकर जाती हैं और दूसरी वह जो मजेदार होती हैं यानि जो बारिश के दिन जानबूझ कर छाता घर पर भूल जाती हैं.
***************
एक दुख भरी शायरी
एक दुखी प्रेमिका ने अपने प्रेमी के लिए एक शायरी लिखी है, जरा ध्यान से सुनिए:
फूलों का राजा,
बहारों का शहजादा,
दिल तोड़ कर चला गया,
कुत्ता कमीना हरामजादा.
***************
Santa’s Shayari: संता की शायरी
संता: अरे बंता तुम रो क्यूं रहे हो?
बंता: यार क्या कहूं यह दुनिया बड़ी जालिम है.
संता: पर हुआ क्या.
बंता: स्टूडेंट के दर्द को यूनिवर्सिटी वाले क्या जानें,
कॉलेज के रिवाजों को घरवालें क्या जानें,
होती है कितनी तकलीफ एक लड़की को पटाने में,
यह दरवाजे पर बैठा उसका बाप क्या जानें.
***************
Santa’s Answer : संता का जवाबटीचर ने संता से एक साथ 3 सवाल पूछे कि तुम्हारा घर यहां से कितनी दूर है, तुम्हारी फेवरेट टीचर कौन है, मुर्गी एक दिन में कितने अंडे देती है?
संता ने भी तीनों सवाल का जवाब एक ही उत्तर में दे दिया : यहां से दो किलोमीटर की दूरी पर, इंग्लिश वाली मैडम, हर रोज एक अंडा देती है. (अब इस वाक्य को बिना कॉमा के पढ़ें)
***************
Santa and Science Teacher: संता का साइंस
साइंस टीचर: कंकाल किसे कहते हैं?
संता: सर कंकाल उस आदमी को कहते हैं जिसने डाइटिंग शुरु तो की पर बेचारा खत्म करना भूल गया
लड़के और लड़की में अंतर
लड़के और लड़की में अंतर
संता : बता लड़की और लड़के में क्या अंतर होता है?
बंता : देख लड़की अपनी सारी उम्मीदें एक लड़के से रखती है, और लड़के सारी लड़कियों से एक ही उम्मीद रखते हैं.
****************************
सवाल भी तो एक
संता (बंता से): यार उदास क्यूं है, आज तो सर ने रिजल्ट दिखा दिया?
बंता: हां वो तो ठीक है पर पता है एंसर शीट देखने में सबसे ज्यादा दर्द कब होता है?
बंता: कब?
संता: जब टीचर बोलता है कि तुम्हारा और तुम्हारे आगे वाले का जवाब एक है. तब दिल से आवाज आती है, “तो साले सवाल भी तो एक ही था.”
****************************
मकान मालिक का घर
संता: यार उठ भूकंप आ रहा है, देख सारा घर हिल रहा है.
बंता: सो जा सो जा, घर गिरेगा तो मकान मालिक का गिरेगा, हम तो किराएदार हैं.
****************************
रेडी की सीख
कम्प्यूटर के टीचर ने बच्चों से पूछा: बच्चों चैटिंग किसपे करते हैं?
बच्चे: इंटरनेट पर.
शिक्षक: अरे वाह, तुम सबको कैसे पता?
बच्चे: सर गाना नहीं सुना क्या आपने “एक तुझसे चैटिंग करने के खातिर इंटरनेट लगवाया रे……ढिंक चिका ढिंक चिका…”
****************************
संता की शायरी
अर्ज है: वो गोरी है उसकी जुल्फें काली, वो परी है या परियों की रानी, उसकी हर बात है निराली, पर क्या करें यार वो लड़की है किसी और की घरवाली.
Copy By Jagran Josh.Com